पुनासा: मोरटक्का पुल पर हाईवा की टक्कर से नर्मदा में गिरी कार, हाईवा का अगला हिस्सा पुल से लटका
Punasa, Khandwa | Dec 15, 2025 खंडवा-इंदौर रोड स्थित मोरटक्का पुल पर रविवार देर रात 1 बजे राखड़ लोड हाईवा ने दो कारों को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार उछलकर रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी। वहां मौजूद मछुआरों ने कार ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। हाईवा का अगला हिस्सा पुल से लटक गया। जानकारी सोमवार सुबह 9 बजे की है