बुधवार को करीब 6 बजे सेठानी घाट पर नर्मदा किनारे नित्य आरती समिति द्वारा अन्नकूट उत्सव मनाया गया जिसमे नगर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर गोवर्धन महाराज बना कर छप्पन प्रकार के व्यंजनों को सजाया गया, इस कार्यक्रम में दीपो द्वारा सज्जा की गई वहीं अन्नकूट उत्सव पर नर्मदा में लोगो द्वारा दीप दान भी किये गये।