बेगूसराय: परिवार नियोजन कार्यक्रम को घर-घर पहुंचाने के लिए सदर अस्पताल में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में हुई बैठक
जिला स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक सोमवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन के कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने की. जिसमें शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका के जिला प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है.