भीलवाड़ा: तीन साल से फरार स्थाई वारंटी मोहसीन को डीएसटी और प्रताप नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹5000 का घोषित था ईनाम
प्रताप नगर पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ कार्रवाई करते हुये गुलनगरी निवासी मोहसीन 26 पुत्र मोहम्मद सलीम मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह आरोपित तीन साल से फरार था। इसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी था। जिला पुलिस अधीक्षक ने इस पर 5 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।