कांकेर: कांकेर के चांवडी मार्ग पर दिखा विषैला अहिराज सर्प, राहगीरों में दहशत, वीडियो हुआ वायरल <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
कांकेर जिले के ग्राम चांवडी मार्ग में इन दिनों राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। मार्ग पर एक अहिराज सर्प दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यह सर्प आकार में छोटा जरूर है, लेकिन बेहद विषैला माना जाता है।राहगीरों ने सर्प को सड़क किनारे रेंगते हुए देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।