इटावा: बसरेहर इलाके में युवक की हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी हत्या
Etawah, Etawah | Dec 17, 2025 बसरेहर इलाके के शेखुपुर सरैया गांव के कुएं मिले युवक की शव मामले में पुलिस ने आरोपी अभियुक्त बृजपाल उर्फ लुक्का को शाम 4 बजे मेडिकल कराकर जेल भेजा है। मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चलता था जिसको लेकर मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था जिसके चलते आरोपी दोस्त ने शराब पिलाकर ईंट से हमला कर कुएं में फेंक दिया था,