बांका: घोषपुर गांव: पुरानी रंजिश में देवर ने महिला से की गाली-गलौज और मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Mar 26, 2026 घोषपुर गांव में महिला आशा देवी को उसके ही देवर अभय झा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बताया की शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।