भिवानी: जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को अचानक ही जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। टीम को देखकर कर्मचारियों के पांव फूल गए और हर कोई अपने-अपने काम में लग गया। कोई फाइलों को ठीक करने में जुट गया तो कोई आनलाइन कार्य में लग गया। टीम में गुप्तचर विभाग के इंचार्ज निरीक्षक सुनील कुमार, सीएम फ्लाइंग रोहतक से उप निरीक्षक राजबीर सिंह पहुंचें।