जिला मुख्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल परिसर के टीबी चिकित्सालय में बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल भवन की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि टीबी अस्पताल की छत लोहे की गाटर के बजाय लकड़ी से बनाई गई थी और यह भवन लगभग बासठ वर्ष पुराना है, जो लगातार उपयोग में रहा है। घटना के समय कक्ष में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।