मुरादाबाद: कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
एसएसपी हेमराज मीणा के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक गौरव कुमार ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी अर्जुन निवासी ताड़ीखाना को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है।