ब्यौहारी: व्यौहारी के शासकीय कॉलेज में छात्र से मारपीट, घटना का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल के सामने हुई घटना
व्यौहारी के शासकीय कॉलेज में घुसकर छात्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया गया है,जो आज सोमवार की दोपहर 2:00 बजे से सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना की शिकायत दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज नहीं करवाई है। और कॉलेज प्रबंधन ने भी मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।