बलियापुर: विधायक महतो ने बाल दिवस पर नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
पलानी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर बाल प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर और पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।