बेमेतरा: बेमेतरा कलेक्ट्रेट भवन में जय सतनाम स्व सहायता समूह नांदघाट की महिलाओं ने लगाया मिट्टी और गोबर के दिए का स्टॉल
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे बेमेतरा कलेक्ट्रेट भवन में जय सतनाम स्वच्छता समूह नांदघाट की महिलाओं के द्वारा मिट्टी एवं गोबर के दीये का स्टॉल लगाया गया है। गौरतलब है कि समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से मिट्टी एवं गोबर के दिए तैयार किए जाते हैं और बिक्री कर जीवकोपार्जन किया जाता है ।जिसे बेमेतरा जिला प्रशासन के द्वारा बढ़ावा दिया जाता है।