रामनवमी कमिटी मेदिनीनगर के अध्यक्ष जुगल किशोर ने नगर निगम चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। शारीरिक रूप से फिट नहीं रहने एवं झामुमो आलाकमान के निर्देश के आलोक में उन्होंने यह निर्णय लिया। बुधवार दोपहर 4 बजे नावाटोली स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में औपचारिक ऐलान किया।