इस्लाम धर्मावलंबियों का पर्व शब-ए-बारात पलामू जिले में पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। मेदिनीनगर क्षेत्र के मस्जिद, कब्रिस्तान एवं घरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। लोगों ने मंगलवार शाम में दीये जलाकर घर रौशन किया। पकवान बनाया और फातेहा किया। गुनाहों की माफी के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। पूरी रात अल्लाह की इबादत में बिताया।