मोहनिया: चांदनी चौक स्थित अंबेडकर पार्क में मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने मोहनिया शहर के चांदनी चौक पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यह माल्यार्पण महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर किया गया। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे।