रायगढ़ जिले की जीवनरेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर शुक्रवार शाम दो अलग-अलग सडक़ हादसों ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। कुछ ही घंटों के अंदर हुए इन हादसों में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक जगह हाईवा और दूसरी जगह ट्रेलर के बाइक पर चढ़ जाने से यह दुर्घटनाएं हुईं।