अनगड़ा: आंगनबाड़ी केंद्र मासू में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित
Angara, Ranchi | Oct 11, 2025 मासू आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिलाओं, किशोरियों, गर्भवती में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर शालिनी अस्पताल के द्वारा रोगियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, तथा हीमोग्लोबिन जांच किया गया। यह जानकारी आज शनिवार को शाम 5.30 बजे दी गई।