पटना गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में SIT टीम जहानाबाद पहुंची। जहां टाउन थाने में एक युवक को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम मखदुमपुर रवाना हो गई। युवक को पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है। गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। एक टीम पीड़ित परिवार से गांव में पूछताछ कर रही है। बार-बार गांव पहुंचने से लोग जांच की दिशा पर सवाल उठा रहे हैं।