निवाड़ी: निवाड़ी में 69वीं संभाग स्तरीय शालेय खो-खो एवं वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का सीईओ की अध्यक्षता में शुभारंभ
Niwari, Niwari | Sep 15, 2025 आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे 69 वीं संभाग स्तरीय शालेय खो-खो एवं वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला निवाड़ी के स्टेडियम मैदान में राजेश पटेरिया जिला अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला निवाड़ी रोहन सक्सेना रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से किया गया