गोंडा: नम आंखों से दी अंतिम विदाई, श्रीनगर मठ के महंत ओंकार बन बाबा को संत सहज वन में दी गई समाधि
Gonda, Gonda | Oct 20, 2025 मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी के बड़े भाई व श्रीनगर मठ के महंत ओंकार बन बाबा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सोमवार 11 बजे संत सहज बन मठ परिसर मे परंपरागत ढंग से उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नम आंखों से लोगो ने उन्हें अंतिम विदाई दी। दीपावली की तैयारियों के बीच यह घटना क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति साबित हुई।