आरा: पति के साथ परीक्षा देने जा रही महिला बाइक से गिरकर जख्मी, घटना गांगी के समीप हुई
Arrah, Bhojpur | Dec 17, 2024 नगर थाना क्षेत्र की गांगी के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जख्मी महिला की पहचान सिमरिया गांव के रहने वाले सोनू कुमार की पत्नी अंशु देवी के रूप में की गई है। महिला अपने पति के साथ बाइक से बाईक से परीक्षा देने महंत महिला कॉलेज आ रही थी।