गया टाउन सीडी ब्लॉक: मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दूसरी हत्या है: कांग्रेस नेता विजय मिट्ठू
मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की दुसरी हत्या के समान यह बातें आज दिनांक 21 दिसंबर रविवार की दोपहर 1 बजे गया शहर के टावर चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा है। इनमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कही।