शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके की रहने वाली महिला नीतू शर्मा और उनके बेटे अभिषेक शर्मा के साथ लूट की घटना सामने आई है। यह वारदात पिपरसमा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई, जब मां-बेटे अपनी स्कूटी से ठेह गांव में देव दर्शन करने जा रहे थे। पीड़िता नीतू शर्मा ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे के आसपास हुई।