बेड़ो: तुतलो पंचायत के ग्राम तुतलो में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सौजन्य से झखरा (सरना) घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद सुखदेव भगत ने किया। उन्होंने सरना स्थल को आदिवासी आस्था का प्रतीक बताते हुए इसके संरक्षण को आवश्यक बताया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।