घोसी: घोसी ग्राम प्लेक्स भवन में जदयू की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
घोसी प्रखंड परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में प्रदेश द्वारा निर्देशित प्रकाशित मतदाता सूची पुनः निरीक्षण को लेकर जदयू कार्यकर्ताओ एक बैठक आहूत की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने किया। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमपी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी उपस्थित हुए।