लालगंज: गंभीरपुर बाजार में ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक युवक की गर्दन धड़ से अलग
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर बाजार में रविवार की रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई । ठेकमा से आजमगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर की भयावहता इतनी थी कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और सिर के हिस्से लगभग 50 मीटर दूर जा गिरे । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । वही घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है ।