धामपुर: धामपुर थाने के बाहर गेट पर बैंक रिकवरी एजेंट और ग्राहकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Dhampur, Bijnor | Jan 24, 2025 धामपुर थाने के बाहर बैंक रिकवरी एजेंट व ग्राहको के बीच मारपीट का वीडियो शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जाता है कि बैंक रिकवरी एजेंट वसूली के लिए गांव बगदाद अंसार गए थे।विवाद होने पर शिकायत करने के लिए दोनों थाने पहुंच गए। जहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।