बरेली: उर्स-ए-आला हज़रत में उलमा ने किया बड़ा ऐलान, बुराइयों के खिलाफ चलेगा देशव्यापी आंदोलन
बरेली उर्स-ए-आला हज़रत में उलमा का बड़ा एलान – बुराइयों के खिलाफ चलेगा देशव्यापी आंदोलन,हर जिले में बनेगी समाज सुधार कमेटी।उर्स-ए-आला हज़रत के पहले दिन आल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से ग्रांड मुफ्ती हाउस, सौदागरान में देशभर से आए उलमा की अहम बैठक हुई। बैठक में मुसलमानों के बीच फैली सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताते हुए देशव्यापी आंदोलन चलाने का एलान किया गया।