गोंडा: विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए काउंसलिंग शुरू, प्रक्रिया चार से पांच दिनों तक चलेगी
Gonda, Gonda | Feb 18, 2025 गोंडा के विकास भवन में मंगलवार सुबह 10 बजे से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद की काउंसिलिंग के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक दूर दराज से आने वाली महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिली। डीपीओ मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि काउंसिलिंग चार-पांच दिनों तक चलेगी।