मनचितपुर के पास सिलेंडर लदी लोडर गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल होकर पहुंचाया गया CHC अस्पताल
Raebareli, Raebareli | Sep 30, 2025
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,रायबरेली अयोध्या मार्ग पर,मंगलवार को मनचितपुर के पास,तेज रफ्तार सिलेंडर लदे लोडर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया है। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।स्थानीय लोगों ने घायल को,इलाज के लिए सीएससी अमावा पहुंचाया है।यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी गई है।