चौपारण: चौपारण के बेलाटांड़ में आठ दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ आगाज,22 टीम ले रही है टूर्नामेंट में भाग
चौपारण के झापा पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ फुटबॉल मैदान में आठ दिवसीय दिशोम गुरु फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन हुआ। जहां मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य संजीव बेदिया मौजूद रहे। उन्होंने फुटबॉल किक मारकर एवं फीता काटकर मैच का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह कार्यक्रम के आयोजन उज्जवल सिंह के प्रयासों की सराहना की।