जसवंतनगर: अटल आवासीय विद्यालय में एसडी कान्वेंट स्कूल के 8 छात्रों का चयन, छात्र प्रतीक प्रताप बने कानपुर मंडल के टॉपर, हुआ सम्मान
अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में जसवंत नगर के बालरी मार्ग पर स्थित एसडी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के आठ छात्रों का चयन हुआ है। इनमें प्रतीक प्रताप ने कानपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित छात्रों में प्रतीक प्रताप, अनुराग, ऋषि बाबू, अनुष्का, मान्यता, कनक, वैष्णवी और आराध्या राठौर शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह हुआ।