हरदोई: अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड में वांछित अभियुक्त राजवीर को पुलिस ने तत्यौरा-बेहटी मार्ग पर मुठभेड़ के बाद पकड़ा
Hardoi, Hardoi | Aug 16, 2024 अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड में वांछित अभियुक्त राजवीर को पुलिस ने तत्यौरा-बेहटी मार्ग पर मुठभेड़ के बाद पकड़ा है।बता दें कि लखनऊ रोड निवासी अधिवक्ता कनिष्क महरोत्रा की 30 जुलाई शाम करीब साढ़े सात बजे दो अज्ञात अभियुक्तों द्वारा कोर्ट मैरिज से संबंधित फाइल देने के बहाने घर पर आकर गोली मार दी गयी थी घायल कनिष्क मेहरोत्रा की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।