हरदोई: धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,कछौना के नैरा विद्यालय में दूषित जलेबी खाकर बीमार बच्चों के प्रकरण पर जांच
Hardoi, Hardoi | Aug 15, 2024 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया।कछौना कोतवाली क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय नैरा में स्वतंत्रता दिवस पर बांटी गई जलेबी खाकर 15 बच्चे बीमार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।एसडीएम संडीला समेत खंड शिक्षा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचे। इस प्रकरण की जांच खाद्य विभाग व एसडीएम द्वारा हो रही।