बीसलपुर: नांद पूरवा गांव में रोडवेज बस से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव नांद पूरवा निवासी सोनू को गुरुवार को रोडवेज बस संख्या यूपी 30 टी 6143 ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। जिस मामले में मृतक के भाई इंद्रजीत ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।