मंझनपुर: गुलामीपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज से किया गया रेफर
कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर अंदावा निवासी बब्लू (20) पुत्र अमर सिंह शुक्रवार शाम को बाइक से गुलामीपुर बाजार सब्जी खरीदने गया था। लौटते समय रात लगभग 8:30 बजे गुलामीपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।