राजौरी गार्डन: IMEI चेंज करने वाले गैंग के 3 गैंग मेंबर हरी नगर इलाके से हुए गिरफ्तार
IMEI चेंज करने वाले एक गैंग के 3 मेंबर हरी नगर इलाके से गिरफ्तार किए गए है। जो चोरी के मोबाइल का IMEI नंबर चेंज करके लोगों को बेचता था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरबजीत सिंह, मनीष और गुरमीत उर्फ मोलू के रूप में हुई है। इनके पास से 79 मोबाइल, लैपटॉप और IMEI चेंज करने वाला सॉफ्टवेयर बरामद किया गया है।