मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि चेकिंग के दौरान औसिक्का निवासी शराब तस्करी के आरोपी को बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 22 पव्वे यूपी मार्का देशी शराब बरामद की गई है। आरोपी नीटू उर्फ अरुण पुत्र बाबूराम निवासी औसिक्का के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।