स्थानीय पुलिस ने गस्ती के दौरान मढ़ौरा बाजार से तीन शराबी को गिरफ्तार किया और रविवार की दोपहर बारह बजे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गस्ती के दौरान शराब के नशे में नरहरपुर निवासी परमात्मा राम व यूपी के बरेली निवासी रामभजन तथा महावीर सागर को गिरफ्तार किया गया जांच के उपरांत शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।