लाडपुरा: बिजौलिया क्षेत्र में 2 मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 2 लोग घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Ladpura, Kota | Jun 12, 2025 कोटा चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 घायल हो गए जिनको एमबीएस अस्पताल में लाया गया जहाँ उनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। घायल कालूलाल पुत्र रामप्रसाद बैरागी ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया कि वह गांव से डाबी जा रहा था पीछे से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।इस घटना में कैलाश बलाई भी घायल हुआ दोनों का उपचार एमबीएस अस्पताल में चल रहा है।