लाडपुरा: कोटा में युवक से तलवार-डंडों से मारपीट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, किराने की दुकान पर घेरकर किया था हमला, बाइक पर भागे थे
Ladpura, Kota | Jun 11, 2025 कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के संजय नगर कॉलोनी इलाके में रविवार रात 5 से 6 बदमाशों ने एक युवक के साथ तलवार-डंडों से मारपीट की। भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में दहशत फैला रहे सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया।