भितरवार: नगर के वार्ड 6 में लकड़ी कटर मशीन मजदूर के पेट पर गिरी, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
आरा मशीन संचालकों द्वारा धड़ल्ले से की जा रही पेड़ों की कटाई, प्रशासन मौन। नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 6 में तहसील गेट के सामने एक मकान के पीछे ग्राउंड में पेड़ की लकड़ी काट रहे मजदूर के पेट पर लकड़ी कटर मशीन चल गई। मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।