उरई: एट थाना पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Orai, Jalaun | Jun 23, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के एट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,पुलिस ने एक 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है,जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया है,जिसके ऊपर कानूनी कार्रवाई कर आज दिन सोमवार समय लगभग 6 बजे जेल भेज दिया है,जानकारी के मुताबिक अभियुक्त झांसी नगर जिला झांसी का रहने वाला है,पुलिस ने जेल भेज दिया है।