शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर परबलपुर बाजार में पुलिसकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च
मंगलवार को परबलपुर बाजार में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर पुलिस कर्मियों द्धारा फ्लैग मार्च निकाला गया. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान अगर कोई गलत अफवाह फैलायेंगे तो उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.