अररिया: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मिरदौल में बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 14, 2024 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मिरदौल में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला मिरदौल वार्ड संख्या 03 निवासी खाजावती देवी बताई जा रही हैं.