बसंत पंचमी को लेकर पुलिस अलर्ट, मनावर-धरमपुरी-गंधवानी में बलवा ड्रिल का अभ्यास।बसंत पंचमी सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार दोपहर मनावर, धरमपुरी और गंधवानी विधानसभा क्षेत्रों की पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया।