कटिहार: कालसर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सवार हुआ जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती, परिजन चिंतित
कालसर के समीप अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार जख्मी हो गया । यह मामला शाम छह बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़ित का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।