कटिहार: तेलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए आत्मा कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कृषि अधिकारी रहे मौजूद
शनिवार की शाम 4 बजे आत्मा कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तेलहन के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा ने दीप जलाकर की। इसका मकसद तेलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाना, प्रमाणित बीज का वितरण सुनिश्चित करना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है।