चम्पावत: जनकांडे निवासी सचिन की मौत मामले में पिता प्रेम सिंह और माता धनी देवी ने डीएम व एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब सचिन गुमशुदा था उस दौरान बयान लिए थे उन्हीं को आधार बनाकर ही मामले की जांच की गई जबकि जब सचिन का शव मिला तो उसके आंख मुंह में और गुप्तांग में गंभीर चोट थी साथ ही गर्दन तोड़ी हुई प्रतीत हो रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। उन्होंने सचिन के मौत की पुनः निष्पक्ष जांच की मांग की।